अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो को उनकी प्यारी बेटी राहा ने क्लिक किया है।
ये है वो तस्वीर जिसे आलिया की बेटी राहा ने क्लिक किया है। इस तस्वीर के साथ आलिया एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखती हैं।
आलिया फोटो के साथ कैप्शन में लिखती हैं, 'मेरे प्यारे प्रिंस के साथ फोटो, मेरी राजकुमारी ने क्लिक की ये तस्वीर।' इसके साथ ही वह हैप्पी पेट डे का हैशटैग भी लिखती हैं।
आलिया भट्ट के पास एक प्यारी सी बिल्ली है, जिसे वह बहुत प्यार करती हैं। आलिया की बेटी राहा को भी इस बिल्ली से काफी प्यार है।
आलिया के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस साल यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इस एक्शन फिल्म में आलिया एक जासूस की भूमिका में दिखेंगी।
अनुष्का सेन ने साउथ कोरिया में कराया हॉट फोटोशूट, फैंस बोले- ब्यूटीफुल