बचपन की यादें और बेटों का प्यार देखकर छलके माधुरी के आंसू माधुरी दीक्षित इन दिनों रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को जज कर रही हैं माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना जन्मदिन मनाएंगी, ऐसे में शो में उनका बर्थडे स्पेशल एपिसोड रखा गया माधुरी के बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उनके पति श्रीराम नेने ने आकर उन्हें सरप्राइज दिया, दोनों ने शो में रोमांटिक डांस भी किया इसके अलावा माधुरी दीक्षित के बेटो में भी उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए वीडियो मैसेज भेजा अभिनेत्री के बेटों ने कहा, 'आपने हमारी पूरी जिंदगी बनाई, हर चीज करने में मदद की, हमें सफल होने के प्ररित किया, आप हमारी प्रेरणा हैं' वहीं उनकी बड़ी बहन ने भी वीडियो बनाकर उनके बचपन की यादें साझा कीं, ये देखकर माधुरी रोने लगीं औऱ उन्होंने शो की पूर टीम को धन्यवाद दिया ....