तस्वीरों में देखें गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक जल प्रलय गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। नागपुर में एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में बह गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जून महीने से लेकर अब तक गुजरात में 70 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में दो दिन में ही 38 फीसदी बारिश हुई है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित नवसारी का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। भारी बारिश के कारण जून महीने से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में मंगलवार को सुबह जलस्तर बढ़कर 12.10 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। इसके चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गुजरात में भारी बारिश के कारण राजकोट जिले में न्यारी बांध(Nyari Dam) ओवरफ्लो हुआ।