सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   scientists discover why swiss cheese plants are full of holes

पेड़-पौधों को भी होता है तनाव?

Updated Mon, 21 Jan 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
scientists discover why swiss cheese plants are full of holes
विज्ञापन

पेड़-पौधों पौधों को भी ‘तनाव’ होता है और अगर हां वो इससे कैसे निपटते हैं? स्विट्जरलैंड के बहुचर्चित स्विस चीज प्लांट के पत्तों में अलग किस्म के छेद होते हैं। एक अमेरिकी वैज्ञानिक के मुताबिक ये छेद इस पौधे को अपना ‘तनाव’ कम करने में मदद करते हैं।



यूनिवर्सिटी ऑफ इंडियाना में क्रिस्टोफर मुइर नाम के छात्र ने शोध में पाया है कि पत्तों में छेद होने की वजह से वो धूप से ज्यादा संपर्क में आ पाता है।

इस वजह से उसे कम दिक्कतें होती हैं और ऐसे पौधों के फल फूलने के आसार ज्यादा होते हैं। स्विस चीज के पत्तों में छेद क्यों होते हैं इसके पीछे कई तरह की अवधारणाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तर्क
एक तर्क ये है कि ऐसे पत्ते अपने छेदों के जरिए हवा को निकलने का रास्ता देते हैं और पौधा तूफानी हवाओं का सामना कर पाता है।

एक धारणा ये भी है कि पत्तों में छेद होने से पानी पौधों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है और तापमान नियंत्रण में मदद होती है। लेकिन इन विचारों को वैज्ञानिक स्तर पर परखा नहीं गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


स्विस चीज प्लांट ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है। क्रिस्टोफर मुइर के मॉडल के मुताबिक छेद वाले पत्ते उन पौधों में फायदेमंद होते हैं जो छांव वाले इलाके में तेजी से बढ़ते हैं और धूप कम आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed