{"_id":"5cf0b7d4bdec22078d3305c0","slug":"indian-origin-anita-bhatia-appointed-as-un-women-s-dy-executive-director-by-guterres","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अनिता भाटिया को बनाया महिला उप कार्यकारी निदेशक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अनिता भाटिया को बनाया महिला उप कार्यकारी निदेशक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 31 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
एंटोनियो गुटारेस
- फोटो : File Photo
भारतीय मूल की अनिता भाटिया को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिला उप कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। ये एक ऐसी एजेंसी है जो वैश्विक तौर पर महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता पर ध्यान केंद्रित करती है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाटिया ने कोलकाता यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स ऑफ आर्ट्स और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से डॉक्टर इन लॉ की डिग्री प्राप्त की है।
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता और यूएन विमेन की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई। भाटिया ने विश्व बैंक समूह में भी काफी काम किया है। उन्होंने यहां मुख्यालय से लेकर फील्ड तक में विभिन्न वरिष्ठ नेतृत्व और प्रबंधन पदों पर कार्य किया है।
विश्व बैंक समूह में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया और वह मुख्यालय एवं इस क्षेत्र में दोनों जगह कई वरिष्ठ पदों एवं प्रबंधकीय पद पर रही हैं। रणनीतिक साझेदारी, संसाधन जुटाने और प्रबंधन के क्षेत्र में भाटिया के पास अच्छा-खासा अनुभव है।
इससे पहले जानी मानी भारतीय राजनयिक एवं लैंगिक समानता के क्षेत्र में काम कर चुकीं लक्ष्मी पुरी ने संयुक्त सहायक महासचिव एवं यूएन वीमेन के उप कार्यकारी निदेशक पद पर सेवा दी थी।