एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नया गठबंधन: कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर बोले कैप्टन-भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हूं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 11:20 AM IST

सार

कांग्रेस से इस्तीफा देते समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि यदि किसानों का मुद्दा सुलझ जाता है तो वे भाजपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानून रद्द करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान से पंजाब की सियासत में नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले पर खुशी जताते ये साफ किया है कि वे भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हैं। इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कैप्टन मिलकर लड़ेंगे। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव में नया गठबंधन बनने की मार्ग प्रशस्त हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रकाश पर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों से माफी मांगने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। कैप्टन ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री देश के कल्याण के लिए कृषि कानून लाए थे। कैप्टन ने आगे कहा, प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया और किसानों से माफी मांगी। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का शुक्रगुजार हूं, इससे ज्यादा कोई कुछ नहीं कर सकता। 

उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से न केवल किसानों को बड़ी राहत मिली है बल्कि पंजाब की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मैं किसानों के विकास के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक मैं हर एक आंख से आंसू नहीं पोछूंगा।
विज्ञापन




कैप्टन ने कहा कि आज पंजाब में हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं पिछले एक साल से ज्यादा समय से केंद्र के सामने इस मामले को उठा रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर अनुरोध किया कि वे हमारे अन्नदाता की आवाज पर ध्यान दें। मैं खुश हूं कि उन्होंने किसानों की बात सुनी और हमारी चिंताओं को समझा।

गुरु पर्व पर पीएम के एलान पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना ली थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें