एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शहीद का सम्मानः कैप्टन विक्रम बत्तरा के नाम पर होगा पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज का नाम

संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग रेंज
विज्ञापन

Next Article

कारगिल युद्ध में देश के लिए जान देने वाले कैप्टन विक्रम बत्तरा के नाम पर पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज का नाम होगा। इसे कैप्टन बत्तरा शूटिंग रेंज कहा जाएगा। हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी की ओर से शूटिंग रेंज के नाम पर मोहर लगा दी गई है। इसी महीने 7 जुलाई तक पीयू की शूटिंग रेंज का नया नाम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शानदार प्रोग्राम का आयोजन भी होगा। इसमें कैप्टन बत्तरा के पिता जीएल बत्तरा, मां कमलकांत बत्तरा और परिवार से जुड़े लोगों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के टॉप लेवल के अधिकारी और स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स परमिंदर सिंह ने बताया कि शूटिंग रेंज का नाम हमें रखना था। कई नामों के प्रस्ताव आए, हाल ही में जब कैप्टन विक्रम बत्तरा के नाम की चर्चा हुई तो सभी ने एकमत होकर इसका स्वागत किया।

जिस भारतीय वीर ने देश की सेवा करते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हए अपनी जान गंवा दी। ऐसे बहादुर वीर का हर किसी को सम्मान करना चाहिए।  कारगिल युद्ध के दौरान वर्ष 1997 में 7 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए कैप्टन विक्रम बत्तरा शहीद हो गए थे। उसी तारीख और महीने को पंजाब यूनिवर्सिटी में उनके नाम की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया जाएगा ।
विज्ञापन


हमारे लिए गर्व की बात है
कैप्टन बत्तरा के पिता जीएल बत्तरा से जब बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा शूटिंग रेंज को बेटे के नाम पर रखे जाने की जानकारी मिली है, यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से यह बहुत सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह भी देश की सेवा के लिए आगे रहेंगे। कैप्टन बत्तरा ने पीयू से ही अंग्रेजी की एमए की थी। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ की सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है। उनकी याद में कॉलेज में स्टैच्यू भी लगाया गया है।

जीएल बत्तरा ने बताया 7 जुलाई को कैप्टन बत्तरा पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। पीयू प्रशासन ने उसी दिन को याद में रखते हुए शूटिंग रेंज का नामकरण कर रहा है। इस समारोह में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। वहीं मेरा दूसरा बेटा विशाल चंडीगढ़ में रहता है वह जरूर इस कार्यक्रम में पहुंचेगा। बात दें की जीएस बत्तरा अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा के पालमपुर में रहते हैं।

रोजाना 70 से अधिक शूटर करते है अभ्यास
पंजाब यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज का उद्घाटन 30 मार्च 2017 को हुआ था। इसे पीयू शूटिंग रेंज का ही नाम दिया गया। यहां पर रोजाना 70-80 युवा शूटर रोजाना अभ्यास में जुटते हैं। भारतीय शूटिंग टीम के पूर्व कोच डीएस चंदेल इस रेंज में युवा प्रतिभाएं तराशने में लगे हुए है। चंदेल ने बताया कि शूटिंग रेंज का नाम कैप्टन विक्रम बत्तरा के नाम पर रखा जा रहा है जोकि कि एक अच्छी बात हैं। इससे युवाओं में जोश आएगा और वह स्पोर्ट्स की फील्ड में आगे आने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें