{"_id":"5b39fe694f1c1bf36e8baeb0","slug":"haryana-government-circular-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फरमानः कर्मचारियों को एचआरएमएस पर दर्ज करनी होगी अपनी शादी की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फरमानः कर्मचारियों को एचआरएमएस पर दर्ज करनी होगी अपनी शादी की तारीख
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Assistant teachers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने एचएमआरएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अहम बदलाव किए हैं। अब विवाहित और अविवाहित कर्मचारियों को एचआरएमएस पर अपने विवाह की तारीख भी दर्ज करनी होगी। विभाग में जो शादीशुदा कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें तत्काल विवाह की तारीख को अपडेट करनी होगी, जबकि अविवाहित कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है कि जैसे ही उनकी शादी हो, वे अपना विवाहित स्टे्टस अपडेट करें।
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रबंधन सूचना प्रणाली में यह प्रावधान पहले से था अब एचआरएमएस में भी इसे शुरू किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने अब परिवार की जानकारी को भी एचआरएमएस पर अपडेट करना आवश्यक कर दिया है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर एचआरएमएस में हुए बदलाव संबंधी नोटिस भी आ चुका है। विभाग के कर्मचारियों को अब परिवार की जानकारी भरते समय अपना रिहाशयी पता भी भरना होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग का मकसद इसके पीछे अपने कर्मचारियों का पूरा डाटा बैंक तैयार करना है। एचआरएमएस पर यह सभी जानकारियां मौजूद होने पर विभाग को किसी भी स्थिति में इधर-उधर हाथ-पांव नहीं मारने पड़ेंगे। अपने हर कर्मचारी और परिवार का पूरा डाटा एक क्लिक पर उनके पास मौजूद होगा। सूत्रों के अनुसार डाटा के आधार पर आने वाले समय में स्कूल शिक्षा विभाग कर्मचारियों को सालगिरह, जन्मदिन इत्यादि पर शुभकामना संदेश भी भेजेगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पहली जुलाई को लगे इंक्रीमेंट का विकल्प एचआरएमस और ई-बिलिंग पोर्टल पर अपडेट कर दिया है। इंक्रीमेंट वाले कर्मचारियों का जुलाई महीने का वेतन नई बेसिक के हिसाब से आएगा। इनमें 2017 में चयनित होकर आए जेबीटी भी शामिल हैं। वे जेबीटी इसमें शामिल नहीं होंगे, जिन्हें जनवरी 2018 में इंक्रीमेंट मिल चुका है, उनका हर वर्ष जनवरी में ही इंक्रीमेंट लगेगा। डीडीओ को जुलाई महीने का वेतन एचआरएमएस पर बनाते समय कर्मचारियों के इंक्रीमेंट की जानकारी भी देनी होगी।

Trending Videos