{"_id":"6a24129cd879cc82d504260f","slug":"e-buses-to-be-used-for-guests-at-commonwealth-parliamentary-association-conference-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1038710-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में अतिथियों के लिए इस्तेमाल होंगी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में अतिथियों के लिए इस्तेमाल होंगी ई-बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार
पीएम मोदी की अपील के बाद विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने खर्चों में कटौती के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 सम्मेलन में इस बार प्रतिनिधियों के आवागमन के लिए ई-बसें लगाई जाएंगी। सम्मेलन की मेजबानी कर रही हरियाणा विधानसभा ने इसके लिए छह आधुनिक ई-बसों की व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सम्मेलन का आयोजन सादगी और बेहतर व्यवस्था के साथ किया जाए तथा फिजूलखर्ची से बचा जाए। प्रतिनिधियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग वाहनों की बजाय ई-बसों की सामूहिक व्यवस्था की गई है जिससे खर्च कम होगा और ईंधन की भी बचत होगी। यह सम्मेलन 8 से 10 जून तक हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में चंडीगढ़ में होगा। 8 जून की सुबह हरियाणा परिवहन विभाग की 6 ई-बसें हरियाणा व पंजाब एमएलए हॉस्टल तथा प्रतिनिनिधियों के दूसरे आवास स्थलों से संचालित होंगी। इन बसों के माध्यम से सभी प्रतिनिधियों को दोपहर 12 बजे हरियाणा लोक भवन पहुंचाया जाएगा जहां राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की ओर से उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पीठासीन अधिकारियों के साथ संक्षिप्त विचार-विमर्श भी करेंगे।
इसके बाद सभी प्रतिनिधि ई-बसों से हरियाणा विधानसभा पहुंचेंगे और सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सम्मेलन के बाद प्रतिनिधियों को ई-बसों के माध्यम से सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर ले जाया जाएगा जहां भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। दिनभर के सभी कार्यक्रमों में प्रतिनिधियों के आवागमन की व्यवस्था ई-बसों से ही की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos