एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अश्विन ने अभ्यास से खुद को रखा दूर

नागपुर/एजेंसी Updated Tue, 11 Dec 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन ने खुद को वैकल्पिक नेट प्रैक्टिस से दूर रखा। इस बाबत में टीम के मैनेजर सतीश ने कहा कि यह एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। दूसरी ओर वीसीए के अधिकारियों ने कहा, ‘अश्विन टीम होटल में अभ्यास कर रहे हैं। रहाणे और जडेजा देर शाम तक टीम से जुड़ जाएंगे जबकि परविंदर अवाना बुधवार को यहां पहुंचेंगे।’ अवाना, के संग ही जडेजा और रहाणे रणजी ट्रॉफी में व्यस्त होने के कारण टीम से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त प्रवेश
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने स्कूली छात्रों को मैच में मुफ्त प्रवेश देने का फैसला किया है। वीसीए के मीडिया शरद पाधये ने कहा कि प्रशंसकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है यह तो बृहस्पतिवार को ही पता चल पाएगा लेकिन हमने फिलहाल स्कूली छात्रों को उनके शिक्षक के साथ स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि 1200 से 1500 के बीच स्कूली बच्चे स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने आएंगे। हम उन सभी बच्चों और उनके शिक्षक को मुफ्त में स्नैक्स और पीने का पानी उपलब्ध कराएंगे।’ स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 45 हजार के करीब है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें