सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal will replace the injured Virat Kohli for the ODI series against Afghanistan

IND vs AFG: इस बल्लेबाज को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका, चोटिल विराट कोहली की लेंगे जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली को आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी। अब उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया गया है।

Yashasvi Jaiswal will replace the injured Virat Kohli for the ODI series against Afghanistan
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया था, लेकिन भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआई ने उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल करने का फैसला किया है। 
Trending Videos

सीरीज का कार्यक्रम
  • भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। 
  • इसके बाद अगले दो मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमश: 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। 
  • वनडे सीरीज से पहले छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल के दौरान कोहली को लगी थी चोट
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। कोहली को 31 मई को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी। स्कैन से पता चला है कि उनकी डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन (घुटने के पीछे की मांसपेशियां) फट गई है। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यह मैच जीत कर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। ये पहले से ही तय माना जा रहा था कि कोहली इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे और शनिवार को बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि कर दी है।

 

हाल ही में टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने कोहली की उपलब्धता को लेकर कहा था कि सीरीज से पहले उनका फिटनेस टेस्ट किया जाएगा, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान करते वक्त सैकिया ने इसकी पुष्टि कर दी कि कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। सैकिया ने बताया कि कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल टीम में शामिल होंगे। यशस्वी एकमात्र टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed