सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India T20 Squad Analysis: Suryakumar Yadav and Other Players Dropped From Squad Know Reasons Behind
IND 1st Inning
336/3 (77.4 ov)
Shubman Gill 88(120)*
Rishabh Pant 33 (49)
Day 1 - Session 3, India elected to bat

Team India: सूर्यकुमार यादव ही नहीं, इन खिलाड़ियों का भी टी20 टीम से कटा पत्ता;  जानें क्या रहे कारण?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत टी20 के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। जहां वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम में जगह बरकरार नहीं रख सके हैं। 

Team India T20 Squad Analysis: Suryakumar Yadav and Other Players Dropped From Squad Know Reasons Behind
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारत को आयरलैंड के दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। शनिवार को मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई में चयन समिति की बैठक हुई जिसमें टीम का चयन किया गया। 
Trending Videos

सीरीज का कार्यक्रम
भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच एक जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके बाद चार, सात, नौ और 11 जुलाई को शेष चार मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बर्मिंघम में 14 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India T20 Squad Analysis: Suryakumar Yadav and Other Players Dropped From Squad Know Reasons Behind
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
श्रेयस को मिली कमान
सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बन गए हैं, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में पहली बार जगह मिल गई है। श्रेयस अय्यर को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं, तिलक वर्मा टीम के नए उपकप्तान बने हैं। सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ टी20 के कप्तान पद से हटाया गया है, बल्कि उनकी टीम से भी छुट्टी हो गई है। 
विज्ञापन

रिंकू-कुलदीप को नहीं मिला मौका
टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत की यह पहली सीरीज होगी। लेकिन टीम प्रबंधन ने भविष्य को देखते हुए टीम में कई बदलाव किए हैं। विश्व कप विजेता टीम के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। इन सभी के कारण अलग-अलग है, लेकिन टी20 विश्व कप के बाद की पहली ही सीरीज में इन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। सूर्यकुमार के अलावा रिंकू सिंह, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को मौका नहीं मिला है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। 

रिंकू का फॉर्म उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था और टीम संयोजन को देखते हुए उनकी प्लेइंग-11 में जगह भी नहीं बन पा रही थी। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी जगह बरकरार नहीं रख सके। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं। ऐसे में कुलदीप की जगह भी टी20 में नहीं बन पाई। 

हार्दिक को क्यों नहीं मिली जगह?
सबसे चौंकाने वाला फैसला हार्दिक पांड्या का बाहर होना रहा। हार्दिक टी20 टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ उनका शामिल नहीं होना बड़े संकेत दे रहा है। हार्दिक आईपीएल 2026 में चोट से भी परेशान रहा था, इसलिए यह देखना होगा कि उन्हें भविष्य की सीरीज के लिए चुना जाता है या नहीं। वहीं, ये जाहिर है कि वर्कलोड को देखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है क्योंकि बुमराह एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं जो टी20 प्रारूप में ही खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed