सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why Suryakumar Yadav was sacked as Indias T20I captain Ajit Agarkar speaks

क्यों छीनी गई सूर्यकुमार से कप्तानी?: अगरकर ने बताई असली वजह, खराब फॉर्म और भविष्य की योजनाओं पर की खुलकर बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 06 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाने का फैसला उनकी हालिया फॉर्म और अगले टी20 विश्व कप के लिए टीम की दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखकर लिया गया। वहीं, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा कप्तानी के अनुभव के आधार पर श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है।

Why Suryakumar Yadav was sacked as Indias T20I captain Ajit Agarkar speaks
अजीत अगरकर-सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली है। यह फैसला विश्व कप जीत के महज तीन महीने बाद लिया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम चयन के दौरान बताया कि यह फैसला सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म और अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। चयनकर्ताओं ने अब भविष्य की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी गई है।
Trending Videos

फॉर्म बनी सबसे बड़ी वजह
अजीत अगरकर ने कहा कि विश्व कप जीतने के बावजूद टीम प्रबंधन को अगले दो वर्षों के चक्र को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने कहा, 'सूर्या को लेकर फैसला आसान नहीं था, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में टीम को विश्व कप जिताया हो। लेकिन हर विश्व कप के बाद टीम के भविष्य की दिशा पर विचार किया जाता है। उनकी हालिया फॉर्म और अगले विश्व कप तक के सफर को देखते हुए हमें लगा कि यही सही रास्ता है।' टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने नौ पारियों में 242 रन बनाए थे। हालांकि उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 136.72 रहा, लेकिन वह अपने सामान्य आक्रामक अंदाज के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी नहीं चला बल्ला
मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी निराशाजनक रहा। उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.76 और स्ट्राइक रेट 147.54 रहा। टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सूर्यकुमार से इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को मिला कप्तानी का इनाम
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें नया कप्तान बनाने का फैसला किया। अगरकर ने कहा, 'श्रेयस पिछले कुछ वर्षों से लगातार कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने एक खिताब जीता है और कई बार अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। उनके पास पर्याप्त अनुभव है और उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी भी शानदार रही है।'

आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर ने कप्तान के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चैंपियन बनाया। इसके बावजूद उन्हें टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 351 रन बनाए थे, लेकिन चयनकर्ताओं को शायद अभी भी उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं था। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। अय्यर ने इस भरोसे को सही साबित करते हुए 604 रन बनाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि पंजाब खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन अय्यर का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा। फिर भी उन्हें एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 की टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, अब उनकी टीम में वापसी हो गई है।

भविष्य की तैयारी में जुटी टीम इंडिया
भारतीय चयन समिति का मानना है कि अगले टी20 विश्व कप की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। इसी सोच के तहत टीम नेतृत्व में बदलाव किया गया है। विश्व कप विजेता कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का कार्यकाल भले ही सफल रहा हो, लेकिन खराब फॉर्म और भविष्य की रणनीति के चलते उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी। वहीं श्रेयस अय्यर के सामने अब भारतीय टी20 टीम को नए दौर में आगे ले जाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed