एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्राओं ने मोहा मन

Dehradun Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर सोमवार को शहर में कई शोभायात्राएं निकलीं। मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। इस दौरान डालनवाला, करनपुर, कांवली रोड पर वाल्मीकि जी के मंदिरों में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि युवा चेतना संगठन की ओर से कांवली रोड शिवाजी मार्ग से तीन बजे शोभायात्रा की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना, विधायक राजकुमार भी यात्रा के संग चले। शोभायात्रा कांवली चौक से झंडा बाजार, घंटाघर, चकराता रोड होते हुए वापस कांवली रोड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा में विनोद कुमार, शिवम कुमार, आदेश गुप्ता, लक्ष्मीचंद आदि शामिल थे।
करनपुर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन आदि का आयोजन किया गया। इसके पश्चात मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो करनपुर बाजार, सर्वे चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, प्रिंस चौक, गांधी रोड होती हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत विधायक राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। शोभायात्रा में ढोल पार्टियां, बैंड, गतका, मां काली, सरस्वती, दुर्गा की झांकी के अलावा महंगाई की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में सरदार जीवन सिंह, आनंद त्यागी, विनय कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से टपकेश्वर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ रिबन काटकर शाखा उपाध्यक्ष फग्गु लाल ने किया। आईएसबीटी चौक पर वाल्मीकि जी का चित्र रखकर पूजन किया गया। इस मौके पर सचिन, संजय, किशन, मोहन आदि उपस्थित थे। उधर, नेशविला रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में रामायण का पाठ किया गया।

मुस्लिम फोरम ने किया स्वागत
उत्तरांचल मुस्लिम फोरम ने वाल्मीकि जयंती पर कांवली रोड से निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत किया। फोरम के प्रदेश अध्यक्ष एएस खान ने बताया कि फोरम का उद्देश्य शांति और सौहार्द का संदेश फैलाना है। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान उन्हें लगातार तीन सालों से आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें