एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

20 लाख से चमकेंगी शहर की सड़कें

Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/ऋषिकेश। आसन्न चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहर में नगर पालिका की तमाम सड़कों को चकाचक करने की तैयारी है। इसके लिए 20 लाख रुपये का बजट रखा गया है। सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि के व्यय का अनुमोदन जिलाधिकारी देहरादून एवं पूर्व में नगर निगम के प्रशासक पहले ही कर चुके हैं। नगर में चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड को जोड़ने वाली सड़क समेत नगर पालिका के दर्जनभर मार्गों पर पैचवर्क का कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के मुताबिक पालिका के अपग्रेड होने पर नगर निगम बनने के बाद डीएम एवं प्रशासक ने शहर में सड़कों की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की अनुमति दी थी। ऐसा चारधाम यात्रा के मद्देनजर किया गया था। बताया कि अब उक्त धनराशि से शहर के सभी ब्रांच रूटों पर पैचवर्क कराकर चाक चौबंद किया जाएगा।
प्रतीक्षालयों की भी बदलेगी सूरत
यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के भीतर तीर्थयात्रियों और आम मुसाफिरों के लिए बने प्रतीक्षालय अब बदहाल स्थिति में हैं। यात्रा के मद्देनजर प्रतीक्षालयों की सूरत भी जल्द बदलने वाली है। नगर पालिका वर्तमान में 15 लाख रुपये की लागत से कैंपस में यात्रियों के लिए टीनशेड का निर्माण करा रही है। इसके साथ ही कैंपस में बने प्रतीक्षालयों का रंगरोगन और उनके खिड़की व दरवाजे आदि की मरम्मत भी इसी धनराशि से कराई जाएगी।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय होगा चकाचक
पूर्व में नगर निगम में शामिल हुए तहसील मुख्यालय बिल्डिंग में करीब सात लाख रुपये से टाइल्स आदि लगाने के लिए तत्कालीन प्रशासक अनुमोदित कर चुके हैं। मंजूरी मिलने के बाद निकाय प्रशासन तहसील की बिल्डिंग का कायाकल्प करने जा रहा है, जिस पर जल्द कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें