जीआरएम और आरकेबी की टीम रही विजय
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर के खेल मैदान में वार स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरू हो गई। जिसमें पहले दिन के मुकाबले जीआरएम और आरकेबी की टीम ने विजय रही।
बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच जीआरएम और तुली क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआरएम की टीम ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 114 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए तुली क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान 113 रन पर सिमट गई। जीआरएम टीम ने एक रन से विजेता रही।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच आरकेबी और संजय तोमर टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरकेबी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 15.2 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजय तोमर अकादमी ने 20 ओवर में 124 रन ही बना पाई। इस प्रकार आरकेबी ने एक रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, अश्वनी कुमार, साबित मलिक, विजय चौहान, जय अरोड़ा, मान सिंह तोपवाल, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।