डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का नया शैक्षिक सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसी दिन से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भी मिलने शुरू हो जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन फार्म जमा करने के लिए आखिरी तिथि सात जुलाई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि आवेदन पत्र 20 रुपये का है। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि बीएससी में प्रवेश के लिए इंटर में न्यूनतम अंक 45 और बीए, बीकॉम में प्रवेश के लिए 40 प्रतिशत अंकों अनिवार्य हैं। प्रवेश वरीयता के आधार पर और शासन द्वारा निर्धारित सीटों पर ही होगा।