ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। खेल निदेशालय उत्तराखंड की ओर से जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनलगर, टिहरी के तत्वावधान में सोमवार से बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के तहत विभिन्न आयु वर्गों की बालक-बालिका वर्ग की कराटे काता व कुमिते प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने शुभारंभ किया। जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले दिन हुए काता मैच बालक 8 से 10 आयुवर्ग में सार्थक प्रथम, आयुष द्वितीय व तनमय तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 11 आयु वर्ग में साहब प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
11 से 12 आयुवर्ग मे शिवांग प्रथम, कार्तिक द्वितीय व शिवम तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 12 से 13 आयुवर्ग में रुद्रप्रताप प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और अंशुमन ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। 13 से 15 आयुवर्ग में विकास ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय और विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 15 से 17 आयु वर्ग में ओम अनुज पहले, सानिध्य दूसरे और मिलन तीसरे स्थान पर रहे। काता प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अंडर 13 से15 में मेघा प्रथम, मोनिका द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 से 13 आयुवर्ग में शिवानी प्रथम, सपना ने द्वितीय और अंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि काता व कुमिते प्रतियोगिता के शेष मुकाबले मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। मैच के निर्णायक मंडल में विश्वनाथ राजपूत, डॉ. ऋषि मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, नवीन रयाल, विशाल शर्मा, मोहन सिंह राणा व सिद्धार्थ आदि शामिल थे।