श्रीनगर। शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने पर जीआईएंडटीआई मैदान के पटाखा व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस ने मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने से इंकार किया।
जीआईएंडटीआई मैदान के पटाखा व्यापारियों ने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जाने पर विरोध जताया। पटाखा व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने पटाखों की दुकानों के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में दुकानें आवंटित की हैं। प्रशासन ने मुख्य बाजार में पटाखे न बेचे जाने की बात कही थी। पटाखा व्यापारी नसीर, सिकंदर, प्रवीन रावत, मनीष आदि ने कहा कि प्रशासन की मनाही के बाद भी मुख्य बाजारों में पटाखे बेचे जा रहे हैं, जिससे लोग पटाखे खरीदने के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में नहीं आ रहे हैं। पटाखा व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत दूर कर दी गई है।