एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हार कर भी जीता आकाश ने करोड़ों का दिल

Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हारकर भी आकाश ने जीता करोड़ों का दिल
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सुपर डांसर सीजन-2 के फाइनल विजेता के चयन के लिए शनिवार को वोटिंग हुई, जिसमें दून के आकाश थापा का चयन नहीं हो पाया लेकिन अपने प्रदर्शन से उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। आकाश ने अपने डांस स्टाइल से देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। लोगों ने कहा कि आकाश भले की विजेता नहीं बन पाया लेकिन फाइनल में पहुंचा भी बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम देखने के लिए शनिवार शाम आकाश फैंस क्लब और वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। शहर में चार जगह एलईडी लगाकर लाइव शो दिखाया गया। इसके साथ ही लोगों ने ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की गई। लोग वोटिंग के लिए आठ बजे से 11 बजे तक अपने फोन पर लगे रहेे। बाद में रिजल्ट घोषित होने पर आकाश के समर्थकों में मायूसी छा गई। लोगों ने कहा कि आकाश भले ही हार गया लेकिन उसने लोगों का दिल जीत लिया। दून आने पर आकाश का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें