एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, अलर्ट जारी

अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Aug 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शुक्रवार शाम से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे हरिद्वार में तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह से शाम तीन बजे तक जलस्तर 292- 292.50 मीटर के आसपास चल रहा था।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे 293 मीटर रिकार्ड किया गया। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 293.10 मीटर दर्ज किया गया जो कि अब खतरे के निशान (294 मीटर) से एक मीटर से भी कम रह गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. नरेश चौधरी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। बाढ़ चौकियों को भी चौकसी बरतने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


टूटा तीसरा सीसी ब्लॉक, दहशत
श्यामपुर के कांगड़ी गांव में शुक्रवार शाम तीसरा सीसी ब्लॉक टूटने से दहशत फैल गई। ब्लॉक टूटने की सूचना पर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग विभाग को कोसना शुरू कर दिया।

ब्लॉक टूटने के साथ ही गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण कभी गंगा तो कभी आकाश की ओर देख रहे हैं।

सिंचाई विभाग की ओर से कांगड़ी गांव में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद ग्रामीणों को बाढ़ से राहत मिलने का उम्मीद नहीं है। सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए सीसी ब्लॉक एक-एक कर धराशायी होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें