एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हरिद्वार: विवाहिता से यूपी के युवकों ने किया गैंगरेप

अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार के भगवानपुर में किराये पर रह रही यूपी की एक विवाहिता ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। चारों युवक भी यूपी के हैं और क्षेत्र में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने युवकों पर बंधक बनाने और जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।

यूपी की मैनपुरी जिला निवासी एक विवाहिता भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रह रही है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है।
विज्ञापन

बंधक बनाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

विवाहिता का आरोप है कि 25 जून को जिला हरदोई यूपी निवासी चार युवक उसे रुड़की बस अड्डे के पास एक होटल में लेकर गए। चारों युवक भी उसी गांव में किराये पर रहते हैं, जहां विवाहिता रहती है।

विवाहिता के मुताबिक, इन आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद सोने की चेन और कुंडल लूट लिए और उसे धमकी भी दी।

विवाहिता का कहना है चार दिनों से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। रविवार को वह किसी तरह से आरोपियों के चुंगल से बचकर आई।

मामला न‌िपटाने पहुंचा आरोपी ह‌िरासत में

विवाहिता ने इस मामले की तहरीर थाना पुलिस को दे दी। वहीं आरोपियों को शिकायत का पता चला तो वे गांव पहुंच गए और मामला निपटाने में लग गए।

गांव में इस मामले को निपटाने को लेकर पंचायत भी हुई, जिसमें एक आरोपी भी शामिल था। इसी बीच पुलिस भी गांव में पहुंच गई और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें