एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चहेतों को ही दी जा रही है खाद्य सुरक्षा की गांरटी

अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देहरादून में खाद्य सुरक्षा बिल के तहत शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में आवेदन पत्र घरों में फेंके जा रहे हैं तो कहीं एक घर में बैठकर चहेतों को फार्म बांटे जा रहे हैं। सर्वे कार्य में लगी टीमों को घर-घर जाकर लोगों की जानकारी लेने के साथ फार्म देने हैं।

मगर न तो टीम के सदस्य परिवार की जानकारी ले रहे हैं और न ही एक मकान में रहने वाले परिवारों की। वहीं डीएसओ श्याम आर्य ने सर्वे कार्य में कोताही बरतने की शिकायतों के बाद सख्ती बरतने की बात कही है।
विज्ञापन


एमडीडीए कालोनी त्यागी रोड में सर्वे टीम एक घर में बैठकर फार्म बांट रही थी। रेस्ट कैंप क्षेत्र के पार्षद राजकुमार कक्कड़ ने डीएसओ से इसकी शिकायत की। लोगों के विरोध करने के बाद ही टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य करना शुरू किया।

पढ़ें, बिना रुपयों के भी आप बुक करा सकते हैं फ्लैट

कांवली रोड क्षेत्र में सर्वे टीम के सदस्य लोगों का सर्वे करने की बजाए सिर्फ फार्म देने तक ही सीमित हैं। डीएसओ कार्यालय पहुंचे राजेश ने बताया कि उनको घर के आंगन में फार्म पड़ा हुआ मिला। वहीं न तो उनसे कोई जानकारी लेने कोई आया और न ही कोई फार्म के बारे में बताने। उन्होंने कहा कि उनके मकान में दो परिवार रहते हैं, लेकिन एक ही फार्म उनको मिला।

पढ़ें, अब अपना ख्याल खुद ही रखिए

डालनवाला क्षेत्र की दो महिलाएं शुक्रवार को फार्म लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंची। डीएसओ के पूछने पर महिलाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी वाली मैडम ने उनको फार्म दिया है। साथ ही फार्म भरने के बारे में डीएसओ ऑफिस जाकर पूछने के लिए कहा है। इसके बाद डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक से महिलाओं की मदद करने के लिए कहा।

लोग परेशान
राशन कार्ड में नाम नहीं चढ़ने से परेशान लोगों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की। खुड़बुड़ा मोहल्ले से आए लोगों ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद होने के साथ ही अब पुराने राशन कार्डों में भी कर्मचारी सुधार नहीं कर रहे हैं। न तो नाम सही किए जा रहे हैं और न ही नए नाम बढ़ाए जा रहे हैं।

इस कारण कई उपभोक्ताओं के नाम राशन कार्ड में नहीं चढ़ पा रहे हैं। लोगों ने डीएसओ से पुराने कार्डों पर नाम चढ़ाने और अन्य कार्य करवाने की मांग की। इस पर डीएसओ श्याम आर्य ने कर्मचारियों से बात कर काम करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लेखराज, प्रकाश नेगी, रेखा बिष्ट, परवेज, पुष्पा आदि उपस्थित थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें