एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने की जल्दी ने ली युवती की जान

अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 13 Feb 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवती अपनी जान गंवा बैठी। हादसा उस समय हुआ जब रुड़की स्टेशन पर युवती अहमदाबाद मेल से उतरने का प्रयास कर रही थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


पहियों के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी दूर तक उसका शव घिसटता चला गया।

पूरा परिवार था साथ
अंबाला कैंट के प्रगति विहार निवासी विजयपाल अपनी पत्नी, दो बेटियों और पुत्र के साथ कलियर आ रहे थे। यह परिवार टपरी से रुड़की के लिए अहमदाबाद मेल में सवार हुआ।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

बृहस्पतिवार को रुड़की स्टेशन पर उनकी छोटी बेटी मोनिका (18) ट्रेन से उतरने के लिए गेट पर आ गई। उस समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। हड़बड़ाहट में उसका पायदान से पैर फिसल गया और वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई।
विज्ञापन


काफी दूर घिसटती रही ट्रेन के साथ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनिका ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। ट्रेन के पहियों से उसका शरीर बुरी तरह कट गया।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

ट्रेन रुकी तो परिजन चीखते हुए पीछे की तरफ भागे। कुछ देर में मौके पर लोगों का जमघट लग गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जल्दबाजी ने एक माह में चार जिंदगियां काल के गाल में
ट्रेन यात्रियों की जरा सी असावधानी उनकी जान ले रही है। फरवरी माह में ही चार लोग लापरवाही के चलते अपनी जान गंवा बैठे। आठ फरवरी को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी।

पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

छह फरवरी को लंढौरा स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। चार फरवरी को चुड़ियाला स्टेशन के पास एक युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

बृहस्पतिवार को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवती अपनी जान से हाथ धो बैठी। सभी हादसों में घटना का कारण लापरवाही सामने आया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें