एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

350 रुपए में दुनिया घूमेंगे नेपाल के दो भाई

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Jun 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विश्व शांति, बंधुत्व और मानवता का संदेश देने के लिए नेपाल के दो भाईयों ने एक अनोखे मिशन की शुरुआत की है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संदेश के साथ विश्व भ्रमण पर निकले नेपाल के दो चचेरे भाई नवराज भटराई और नारायण प्रसाद भटराई गुरुवार को दून पहुंचे।

जहां उन्होंने अमर उजाला से बात-चीत की।

मिशन का पहला चरण किया पूरा

महज 350 रुपए लेकर अपने मिशन की शुरुआत करने वाले यह भाई नेपाल में पत्रकारिता के पेशे से जुड़े हैं।

मिशन का पहला चरण उन्होंने 2008 से शुरू कर 2010 में पूरा किया। इस दौरान नेपाल के पूरे 75 जिलों का सफर 750 दिन में पूरा किया।

अब बीते साल अक्तूबर से उन्होंने भारत भ्रमण शुरू किया है। 25 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उत्तराखंड 26वां राज्य है।

सात साल तक करेंगे पूरी दुनिया का सफर

असम की मेहमाननवाजी, उत्तराखंड की खूबसूरती और गुजरात के विकास से प्रभावित यह दोनों भाई भारत के बाद साउथ एशिया के भ्रमण का ख्वाब पाले हैं।

विभिन्न संस्थाओं की मदद से अपने मिशन को पूरा करने चले इन भाईयों ने इस सफर के लिए सात साल का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें