एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक के बाद एक लोगों पर पड़ रहा ब्रेन अटैक

देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजधानी में डायरिया के बाद रोगियों को ब्रेन अटैक पड़ रहा है। दून अस्पताल की इमरजेंसी में एक हफ्ते के अंदर चार रोगियों को भर्ती किया गया है। शहर के दूसरे नर्सिंगहोम में भी ऐसे रोगी इलाज करा रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


दून अस्पताल के बालरोग वार्ड में दिमागी बुखार के दो रोगी भर्ती हैं। इस मौसम में वायरल फीवर का हमला तेज हो गया है।

दून अस्पताल में रविवार को प्रेमनगर की रहने वाली ईवीसी सिंह (92) को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उनके तीमारदारों ने बताया कि रोगी को दो दिन पहले डायरिया हुआ था। इसके बाद ब्रेन अटैक पड़ गया।

डा. एमए बट्ट के अंडर रोगी को भर्ती किया गया है। इसी हफ्ते 70 साल के ऊपर के तीन रोगियों को अस्पताल में भरती किया गया। इन्हें डायरिया के बाद ब्रेन अटैक पड़ा था।
विज्ञापन


इसके अलावा वायरल फीवर का हमला फिर तेज हो गया है। दिमागी बुखार के दो रोगी दून अस्पताल के बालरोग वार्ड में भर्ती हैं। इरशाद आलम की पुत्री इकरा (7) और ब्राह्मणवाला निवासी राम लखन के पुत्र सूरज (13) को बालरोग विशेषज्ञ डा. पीएस रावत के अंडर भर्ती किया गया है। इन रोगियों के दिमाग की झिल्ली में सूजन आ गई है।

पानी की कमी होने पर ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है
सीनियर न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने बताया कि डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बड़ी उम्र के लोगों के अलावा डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्राल और हाईपरटेंशन के रोगियों को शरीर में पानी की कमी होने पर ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इन लोगों को डायरिया होने पर खास एहतियात बरता जाना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

बरतें सावधानी
डायबिटीज और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखें
शरीर में पानी की कमी न होने दें
पहले दस्त के साथ ओआरएस घोल शुरू करें
पानी उबाल कर पिएं
बासी और गरिष्ठ भोजन न लें

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें