एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मलबे से निकाले दो और शव, 12 अब भी लापता

ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट-नाचनी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 04 Jul 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित बस्तड़ी और कुमालगौन से दो और शव बरामद हुए हैं। मलबे में दबे लोगों की खोजबीन में लगी सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने रविवार को बस्तड़ी से जगदीश भट्ट (50) का शव बरामद किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शव मुख्य स्थान से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर मिला। अस्कोट के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने रविवार को मिले शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इस बीच, नाचनी के गटघोरगाड़ी के जंगल में जानवरों को चराने गई दसवीं की छात्रा इंदु (17) पुत्री सुरेश सिंह की पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने बताया कि मलबे में अभी 12 लोग दबे हैं। बस्तड़ी, पत्थरकोट और चर्मा से अब तक कुल 9 शव बरामद किए गए हैं। रविवार को दोपहर बाद लेखराज मीणा के नेतृत्व में एनडीआरएफ के जवानों की टीम खोजी कुत्तों के साथ यहां पहुंची। वहीं, आठवीं असम रायफल्स के कर्नल जे चौधरी और आईटीबीपी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में खोजबीन जारी है। सेना के 100 और आईटीबीपी के 140 जवान लगातार खोजबीन में लगे हैं।
विज्ञापन

अब रोक दिया गया है राहत और बचाव का काम

army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
उधर, मुनस्यारी के रिगूनियां ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुमालगौन गांव में 30 जून की रात बादल फटने के दौरान मलबे में दबे मनोज कुमार (19) के शव को भी बरामद कर लिया गया है। उसके माता-पिता का शव शनिवार को बरामद किया गया था।  कुमालगौन में अब राहत और बचाव का काम रोक दिया गया है।

सिर्फ प्रशासन की टीम लोगों की सहायता के लिए मौके पर डटी है। कनालीछीना विकासखंड के पंथसेरा के तोक मझगांव में भी एक जुलाई को भीषण बारिश से तबाही हुई है। मझगांव के 11 मकानों में मलबा घुस गया है। मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। उधर, सोमेश्वर घाटी में रविवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

लापरवाही पर राजस्व उप निरीक्षक निलंबित
पिथौरागढ़। 30 जून की रात और एक जुलाई की सुबह हुई आपदा की घटनाओं के बाद आपदा राहत कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कनालीछीना तहसील में पीपली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल राम को निलंबित कर दिया है। 

पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़। जिले में भारी बारिश का अलर्ट अभी जारी है। अगले 24 घंटे में जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ेगा और भूकटाव की संभावना भी बढ़ जाएगी। इस बीच पिथौरागढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बाढ़ सुरक्षा चौकियों से गायब पांच कर्मियों वेतन कटेगा

army saves woman life in pithoragarh cloudburst - फोटो : amar ujala
काशीपुर। बाढ़ सुरक्षा चौकियों को लेकर अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। एसडीएम ने शनिवार को ड्यूटी से नदारद पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों की अनुपस्थिति की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उन्होंने औचक निरीक्षण में बाढ़ चौकियों से गैरहाजिर होने पर निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं गैरहाजिर कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

आपदा प्रभावित परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी नौकरी
पिथौरागढ़। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिस परिवार में कोई कमाने वाला व्यक्ति नहीं रह गया है, उस घर के एक सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मंत्री ने आपदा को देखते हुए पिथौरागढ़ में अब एक हेलीकॉप्टर हर समय तैनात रखने का एलान किया है।श्री अग्रवाल रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला का संचार संपर्क ठप
मुनस्यारी/डीडीहाट/धारचूला (पिथौरागढ़) सीमांत की तीन प्रमुख तहसीलों की संचार सेवा 30 जून से पूरी तरह ठप है। मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट में इंटरनेट सेवा फेल है। बीएसएनएल ने अब तक संचार सेवा में सुधार लाने की कोई पहल नहीं की है। तीनों स्थानों पर बैंकिंग सेवाओं पर खासा असर पड़ा है। अब सभी बैंक कोर बैंकिंग सेवा से जुड़ गए हैं। इसके लिए इंटरनेट सेवा बेहद जरूरी है।

ये मुख्य मार्ग अब भी बंद
पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइव 
सातशिलिंग-थल स्टेट हाइवे
सोमेश्वर-बिंता-रानीखेत मार्ग

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें