एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

'अब आम नहीं खास हो गए हैं संजय'

अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेता भी सदन की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचे। इसमें संजय सिंह, कुमार विश्वास और आशीष तलवार समेत तमाम नेता शामिल थे। वहीं, कार्यकर्ताओं से दर्शक दीर्घा पूरी तरह भरी थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाही शुरू होने से पहले ही संजय सिंह और कुमार विश्वास एलजी दीर्घा में पहुंच गए। दोनों नेताओं ने वोटिंग के बाद ही सदन छोड़ा। एलजी दीर्घा में दोनों को देखकर भाजपा विधायकों ने संजय सिंह पर ताना भी कसा। एक विधायक ने कहा, ‘अब संजय आम आदमी नहीं रहे गए हैं, वह भी खास हो गए हैं।’

वहीं, पूरी दर्शक दीर्घा पार्टी समर्थकों से भरी रही। यहां तक कि मीडिया गैलरी में भी लोग जमा हो गए। शुरुआत में समर्थकों ने भाषण पर ताली बजाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


शोरगुल होता देख विधानसभा अध्यक्ष को हिदायत देनी पड़ी कि कार्यवाही बाधित होने पर बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके बावजूद बीच-बीच में शोर होता रहा। समर्थक कार्यवाही खत्म होने के बाद ही लौटे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें