एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुर्दा दान करने वालों को सम्मानित करेगा सफदरजंग अस्पताल

नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुर्दा दान करने वालों को सम्मानित करेगा सफदरजंग
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल विश्व गुर्दा दिवस अलग ही तरह से मनाने जा रहा है। अस्पताल ने इस बार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए गुर्दा दान करने वालों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। 14 मार्च को अस्पताल में गुर्दा रोग को लेकर एक व्याख्यान होगा, जिसमें एम्स और सफदरजंग अस्पताल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इस दौरान गुर्दा मरीजों की स्थिति, प्रत्यारोपण को लेकर संकट और क्रोनिक किडनी बीमारी के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। इंडियन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी नॉर्थ जोन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गुर्दा प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज भी अपनी कहानियां मंच पर आकर साझा करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से एलटी 3, चौथी मंजिल, कॉलेज इमारत, सफदरजंग अस्पताल में होगा।इस दौरान अस्पताल के नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता एवं एम्स के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल भी उपस्थित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें