CTET 2020: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे विद्यार्थी और योग्य उम्मीदवार के लिए सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) परीक्षा की आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च तय थी। लेकिन बाद में सूचना मिली की इस तिथि को फिर बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे अब 17 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। आज यानी 18 मार्च को उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि इसके लिए सीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार के लिए नोटिस का सीधा लिंक आगे भी दिया जा रहा है।
बता दें, इससे पहले सीबीएसई दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा चुका है। पहले सीबीएसई ने आवेदन की आखिरी तिथि 24 फरवरी रखी थी और उसके बाद इसे 2 मार्च तक बढ़ा दिया था, फिर एक नोटिफिकेशन के जरिए सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी थी। अब फिर तिथि बढ़ने से उम्मीदवार खुश हैं।
आवेदन की आखिरी तिथि- 17 मार्च
कब तक होगी एप्लीकेशन फीस जमा?
सीटीईटी के लिए आवेदन करने के बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन शुल्क के लिए अंतिम सत्यापन 18 मार्च 2020 दोपहर 3.30 बजे तक कर सकते हैं। आप तय वक्त और तिथि तक अपनी एप्लीकेशन फीस जरूर जमा कर दें ताकि सरकारी शिक्षक बनने का एक सुनहरा मौका आपके हाथ से न निकले।
मुख्य जानकारी-
- आवेदन में सुधार के लिए तिथि 19 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक निर्धारित की गई है।
- ध्यान दें कि परीक्षा अपनी तय तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। यानी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को ही होगा।
- सीटेट जुलाई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 को शुरू हो गई थी।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...