एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

DU Law Admission 2026: डीयू ने जारी की लॉ कोर्सेज में प्रवेश की पहली मेरिट, इस तारीख तक स्वीकार करनी होगी सीट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 09:39 PM IST

सार

DU Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए-एलएलबी और बीबीए-एलएलबी एडमिशन की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को 3 जून तक सीट स्वीकार करनी होगी और 6 जून तक फीस जमा करनी होगी। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने बीए-एलएलबी और बीबीए-एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए राउंड-1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी अलॉटमेंट स्थिति चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

कब तक करनी होगी सीट स्वीकार?

डीयू के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों को 3 जून 2026 तक अपनी अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद प्रवेश की पुष्टि के लिए छात्रों को 6 जून 2026 तक फीस जमा करनी होगी।

वहीं, विश्वविद्यालय के विधि संकाय (Faculty of Law) द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेजों और विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। लॉ फैकल्टी की ओर से आवेदन स्वीकृति या अस्वीकृति की प्रक्रिया 4 जून 2026 तक पूरी की जाएगी।

मेरिट के आधार पर मिला है प्रवेश

विश्वविद्यालय ने 3 वर्षीय और 5 वर्षीय लॉ कोर्स में सीट आवंटन मेरिट, आरक्षण श्रेणी और सीट उपलब्धता के आधार पर किया है। प्रवेश प्रक्रिया में यूआर, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार सीटें आवंटित की गई हैं।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:
  • योग्यता प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • डीयू एलएलबी आवेदन फॉर्म
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर 3 वर्षीय और 5 वर्षीय एलएलबी मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।
  • यदि सीट आवंटित हुई है तो Accept विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज सत्यापन के लिए जमा करें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

डीयू लॉ एडमिशन प्रक्रिया में शामिल छात्रों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। सीट स्वीकार करने और फीस जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार का प्रवेश रद्द हो सकता है। ऐसे में छात्रों को निर्धारित तारीख से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें