एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रद्द ट्रेनों की गलती से भी न करें टिकट कैंसिल, हो सकता नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
IRCTC
विज्ञापन

Next Article

कोरोना वायरस के चलते  31 मार्च तक सभी ट्रेनें कैंसिल हैं, अगर आपकी ट्रेन भी रद्द हो गई है और ऑनलाइन टिकट है तो रिफंड के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। पूरा रिफंड खाते में आ जाएगा। लेकिन टिकट खुद कैंसिल करते हैं तो रिजर्वेशन शुल्क कट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी नई दिल्ली के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 7 से 10 दिनों की बीच कैंसिल हुई ट्रेन का रिफंड यात्रियों के पास पहुंच जाएगा। जिस खाते से टिकट बुक कराया गया है, उसी खाते में रिफंड भेजा जाएगा। एक भी रुपये की कटौती नहीं की जाएगी। लेकिन अगर ऑनलाइन टिकट यात्री खुद कैंसिल करा देते हैं तो मुमकिन है कि रिफंड में शुल्क की कटौती हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कैंसिल टिकट का डाटा रेलवे ऑनलाइन फीड करती है इसलिए एक निश्चित समय में डाटा नहीं भरा जाता है और उसी दौरान यात्री ने रिफंड का क्लेम किया तो रिफंड देते समय रिजर्वेशन शुल्क कट जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन अभी 1 अप्रैल से टिकट की बुकिंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें