अंबाला। जिले में प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए अभिभावकों का संघर्ष शुरू हो गया है। नर्सरी में नामांकन के लिए प्रोस्पेक्टस की बिक्री शुरू हो गई है। कई स्कूलों में नर्सरी के लिए आवेदन भी जमा होने शुरू हो गए हैं। नौनिहालों को मनपसंद स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए अभिभावकों ने कसरत शुरू कर दी है।
सरकारी प्राइमरी व अनुदान प्राप्त स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं के दाखिल अमूमन एक अप्रैल से शुरू होते हैं। लेकिन अभिभावकों का प्राइवेट स्कूलों के प्रति मोह देखते हुए प्राइवेट स्कूलों ने दाखिला प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू कर दी है। सभी स्कूलों में नर्सरी की 50 से लेकर 120 सीटें मौजूद है। लेकिन इन सभी सीटों पर अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए जबरदस्त मारामारी होने वाली है।
अपने बच्चों को नर्सरी में दाखिल दिलवाने वाले अभिभावक सुमंत शर्मा, संजय, बिट्टू व हरप्रीत कहते हैं कि वह चाहते हैं कि उनके पसंदीदा स्कूल में ही उनके बच्चों का नर्सरी में एडमिशन हो जाए, अभी तो उन्होंने फार्म खरीदे है और भरकर जमा करवाएं हैं। देखते हैं आगे क्या प्रक्रिया होती है।
---------------------------------
स्कूल में नर्सरी के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के पूरे प्रयास किए गए है। जिससे बच्चे शिक्षा का बेहतर ढ़ग से समझकर प्राप्त कर सकें। वहीं स्कूलों में नर्सरी के फार्म आने शुरू हो गए है। यहां बच्चों की जरूरतों को देखते हुए 120 सीटेें निर्धारित की गई है। जिनमें से अभी तक 100 आवेदन फार्म जमा हो चुके है।
डा. विकास कोहली, पुलिस डीएवी स्कूल, अंबाला शहर
-------------------
नर्सरी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। स्कूल के अभिभावक स्कूल के माहौल का भी पूरा जायजा लेते हैं। स्कूल में नर्सरी के लिए फिलहाल 75 सीटें रखी गई है। स्कूल के रिजल्ट और माहौल को देखते हुए काफी अभिभावक यहां अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने चाहते हैं। खैर आवेदन आने के बाद ही आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अनीता मेहत्ता, एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल, अंबाला शहर
-------------------------
नर्सरी के दाखिले को लेकर खासी मारामारी है और प्रक्रिया भी चल रही है। उम्मीद है नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को बंद करना पड़ेगा।
-सुधीर विंदलस, निदेशक सीसल कान्वेंट, अंबाला कैंट-
---
नर्सरी के दाखिले कुछ दिन बाद शुरू किए जाएंगें। अभिभावक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद दाखिला किया जाएंगें।
-सुदेश कटारिया, एलोरा कांवेंट, अंबाला कैंट-