अंबाला। शहर के विभिन्न इलाकों में चोरों ने जहां तीन घरों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के नवनीत नगर इलाके में वीरवार रात चोरों ने तीन मकानों में चोरी कर हजारों का सामान ले उड़े। नवनीत नगर निवासी मामंचद गुप्ता ने बताया कि चोर उनके घर के ऊपर बने स्टोर का ताला तोड़कर वहां रखा इनवर्टर व अन्य सामान चुरा ले गए। नवनीत नगर निवासी बिट्टू ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनके घर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन घर में हलचल सी होने के कारण वह जाग गए, जिससे बाद चोर फरार हो गए। इसी तरह चोरों ने नवनीत नगर के ही निवासी प्रवीण गुजराल के घर भी हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। प्रवीण ने बताया कि चोरी का पता उनको सुबह चला। परिजनों का कहना है कि चोर उनके घर से ग्र्रिल व अन्य सामान चुराकर ले गये। इसी तरह तिलक राज शर्मा ने बताया कि चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।