प्राइवेट बसों में बस पास मान्य न होने के विरोध में गांव जाटू लोहारी में छात्रों ने हांसी-भिवानी रूट की बसों को गांव में रोक दिया। छात्रों ने करीब तीन घंटे इस रूट पर प्राइवेट बसों की आवाजाही रोके रखी। छात्रों की मांग थी की प्राइवेट बसों में सरकारी बस पास लागू किया जाए।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे छात्रों ने जाटू लोहारी के बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों में सरकारी बस पास लागू करने को लेकर सभी प्राइवेट बसों को रोक दिया। मौके पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार के समक्ष छात्रों ने रोडवेज विभाग के जीएम को बुलाने की मांग रखी। करीब दो घंटे बाद रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्या के बारे में जाना।
छात्र नेता रिंकू पाराशर, संदीप, मोनू, पंकज अत्री, ईश्वर, मुनीष, विवेक, नवनीत, जसवंत, मुकेश, संदीप का कहना है कि प्राइवेट बस मालिक छात्रों से 10 गुना किराया लेते हैं।
महाप्रबंधक रोडवेज धनराज कुंडू ने बताया कि प्राइवेट बस मालिकों और छात्रों की आपसी बैठक के लिए बवानीखेड़ा के थाना परिसर में बुधवार का समय दिया और दोनों से मिल बैठकर बीच का रास्ता निकालने के लिए कहा। नियमों के अनुसार सरकारी व प्राइवेट बस पास अलग-अलग होने चाहिए।