एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक का अधजला शव मिला

Gurgaon Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। बसई चौक के पास बुधवार की शाम फिरोजगांधी कॉलोनी निवासी एक युवक का अधजला शव मिला। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने शव की पहचान मनीष उर्फ राहुल (26) के रूप में की है। वह समारोह में ढोल बजाता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि युवक की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले उसके सिर पर चोट मारकर हत्या की गई, फिर सबूत नष्ट करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के मोबाइल डिटेल के आधार पर छानबीन की जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, किसी शादी समारोह में उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने बसई चौक के पास रहने वाले राजू सैनी की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें