एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मल्टी सर्किट टावर की प्लेट चोरी

Gurgaon Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की मल्टी सर्किट टावर की लाखों रुपये की कीमत की लोहे की प्लेट चोरी हो गई हैं। इसके बाद भी चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा। इसके लिए बिजली निगम ने पुलिस से मदद मांगते हुए एरिया की गश्त के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारी शनिवार को गुड़गांव पहुंचे। निगम के प्रबंधक निदेशक अनुराग अग्रवाल, निदेशक आरसी महाजन, अधीक्षक अभियंता राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने सेक्टर 72 से दौलताबाद के बीच तैयार की जा रही 440 केवी क्षमता की लाइनों का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों को पता लगा कि रात के समय सामान चोरी हो रहा है। बिजली निगम के अनुसार मल्टी सर्किट टावर का यह सामान हैदराबाद से आता है। ऐसे में एक प्लेट चोरी होने से ही पूरा काम बाधित हो जाता है। प्लेट को दोबारा से मंगवाने में करीब दस से पंद्रह दिन का समय लग जाता है। करीब दो माह पहले इस लाइन से लाखों का सामान चोरी हो चुका है। जिसकी अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है। एचवीपीएन के अधिकारियों ने इस समस्या के निदान के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है। सहायक अभियंता अनिल मलिक ने बादशाहपुर थाना प्रभारी रामचंद्र को शिकायत देकर एरिया में गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने रात के समय पीसीआर के जरिए गश्त कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें