एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी से सीधे पहुंचे मेट्रो स्टेशन

Gurgaon Updated Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। न्यू कॉलोनी और इसके आसपास की दर्जनभर कॉलोनियों के निवासियों को अब मेट्रो पकड़ने के लिए परेशान नहीं होना होगा। रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए न्यू कॉलोनी से सेक्टर-29 हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक नए रूट का विस्तार किया है। फिलहाल इस रूट पर एक ही बस चलाई गई है। न्यू कॉलोनी से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक हर आधे घंटे में बस सेवा उपलब्ध होगी। डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू कॉलोनी से हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन तक नई बस सेवा शुरू की गई। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से पुराने शहर की बड़ी आबादी को फायदा होगा। इस रूट पर यात्रियों की जरूरत को देखते हुए सेवा का विस्तार किया गया है। डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह कुछ और रूटों पर सेवा विस्तार किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। रूटों में कुछ फेरबदल भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि होली से पहले लोगों को एसी बसों का तोहफा दिया जाएगा। पहले चरण में कुल 50 ऐसी बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा रूट
न्यू कॉलोनी से भीम नगर, मौजी वाला कुआं से गुड़गांव गांव, द्रोणाचार्य कॉलेज, मियांवाली कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, जैकबपुरा, सदर बाजार, अग्रसेन चौक से महावीर चौक, कल्याणी अस्पताल, सेक्टर-14, महाराणा प्रताप चौक, सिग्नेचर टावर से हुडा जिमखाना क्लब, साउथ सिटी एक से सीधे हुडा सिटी सेंटर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें