एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमीन वापसी के लिए सड़कों पर उतरे

Gurgaon Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता विशेष आर्थिकजोन (सेज) के नाम पर ली गई जमीन किसानों को वापस दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन में पांच गांवाें के किसान शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ता बुधवार की सुबह करीब दस बजे ओल्ड जेल कांप्लेक्स के पास जमा हुए। इस मौके पर पार्टी के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने कहा कि हरसरू, गढ़ी, मोहम्मदपुर झाड़सा, गाड़ोली सहित अन्य गांवों की करीब 1700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण उद्योगों के लिए किया गया था। बाद में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सेज के नाम पर यह जमीन रिलायंस कंपनी को सौंप दी। पिछले सात साल में रिलायंस कंपनी ने एक ईंट तक नहीं लगाई। यहां लाखों युवाओं को रोजगार देने का एलान किया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। खेतिहर किसान अब मजदूर बनकर जिंदगी गुजार रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार अब इस जमीन के जरिए दूसरी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इसके लिए अधिसूचना में बदलाव किया गया है। अब इस जमीन के रिहायशी उपयोग करने की योजना तैयार की जा रही है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि वह अपनी जमीन वापस लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद इनेलोे के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए किसानों ने लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर किसानों को उनकी जमीन वापस की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश दहिया, शहरी जिला अध्यक्ष राजेश सुट्टा, अनिल राव, सतबीर पहलवान, रामनिवास यादव, रणबीर सिंह दहिया, कृष्ण यादव आदि ने संबोधित किया। उनके साथ सुनीता कटारिया, भीम सिंह ठाकरण, गजे सिंह कबलाना, नरेश सहरावत आदि मौजूद थे।

सांसद भी किसानों के समर्थन में
गुड़गांव। सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने सेज की जमीन वापस करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों का समर्थन किया। उन्होंने किसानों की जमीन वापस देने की मांग की।
गांव गाड़ोली के निवासी करीब दो महीने से अपनी मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सांसद राव इंद्रजीत सिंह धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोहतक में किसानों की जमीन वापस कर सकती है तो गुड़गांव और बावल में क्यों नहीं? प्रदेश सरकार किसान हितैषी है तो जमीन वापस लौटाए। धरनास्थल पर 360 गांवों के चौधरी श्याम सिंह ठाकरान, किसान संघर्ष समिति के प्रधान रघुनाथ, चौधरी सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच मोहम्मदपुर, निगम पार्षद लखपत कटारिया, अत्तर सिंह, उदयबीर सिंह पूर्व सरपंच खांडसा, चौधरी देशराज, मुकेश कौशिक, हरसरू से पूर्व सरपंच बिट्टू चौहान, ओमपाल चौहान, कमल पहलवान, भरतु सिंह, बिमला चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें