एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टोहाना में स्कूल की तीन मंजिला इमारत गिरी

Hisar Updated Thu, 07 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। टोहाना की अनाजमंडी में स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की तीन मंजिला इमारत मंगलवार रात को अचानक गिर गई। इमारत के रात में गिरने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को हादसे की सूचना मिलने पर सांसद अशोक तंवर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी समेत अनेक आला अधिकारियाें ने मौका स्थल का मुआयना किया। सांसद ने प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने पुलिस को स्कूल प्रबंधन समिति के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति ने 20 वर्ष पुरानी इमारत पर करीब एक वर्ष पूर्व दूसरी मंजिल पर कमरों और बरामदों का निर्माण किया गया था। उसके साथ एक अन्य नई बिल्डिंग तैयार की गई थी। अब स्कूल समिति द्वारा यहां पर तीसरी मंजिल बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया हुआ था। तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने के लिए दूसरी मंजिल के बरामदे में ईंटाें का पिलर बनाया गया था और उस पर अभी कुछ दिन पूर्व ही लेंटर डाला गया था तथा निर्माण कार्य अभी चल रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक तीसरे मंजिल का लेंटर जोरदार धमाके के साथ नीचे आ गिरा। दबाव के कारण साथ लगती नवनिर्मित बिल्डिंग और पुरानी बिल्डिंग के लेंटर तीनों मंजिलों के लेंटर के साथ धमाके से नीचे आ गिरे। जिससे बिल्डिंग में बने 5 कमरे और बरामदा गिर गया। स्कूल में ड्यूटी दे रहे चौकीदार बलराज ने इसकी सूचना स्कूल की प्रिंसिपल संतोष जिंदल को दी। प्रिंसीपल ने इसकी जानकारी स्कूल समिति के सदस्याें को दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी आला अधिकारियाें को दी। बुधवार को सांसद अशोक तंवर, उपायुक्त एमएल कौशिक, एसपी विकास धनखड़ और डीईओ मंजू गुप्ता ने स्कूल में पहुंचकर मौका का मुआयना किया। उपायुक्त ने पुलिस को मामले की जांच कर दोषी स्कूल मैनेजमेंट निर्माण कमेटी पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।

स्कूल की इस इमारत में प्रतिदिन 175 विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाएं लगाते थे। इमारत के रात में गिरने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
संतोष जिंदल, प्रिंसिपल

स्कूल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी। मैं तथा समिति के कुछ अन्य सदस्य इस इमारत के ऊपर और इमारत बनाने के खिलाफ थे। यही कारण था कि हमने हिसार से आर्किटेक्ट को बुलाया था। आर्किटेक्ट ने तीसरी मंजिल बनाने से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन समिति के पूर्व प्रधान ने दबाव देकर यहां निर्माण कार्य शुरू करवाया था।
विज्ञापन

राजकुमार गर्ग, प्रधान, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें