एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक से शादी करने पर अड़ी छात्रा

Hisar Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डबवाली (सिरसा)। पिछले साल दिसंबर में निजी विद्यालय के एक शिक्षक के साथ फरार हुई लड़की ने अपने माता की इच्छा के विपरीत शिक्षक के साथ शादी करवाने की इच्छा जाहिर की है। इस पर लड़की के माता-पिता ने उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला चौकी प्रभारी एसआई जीत सिंह कुंडू ने बताया कि लड़की के पिता ने 28 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को 21 वर्षीय शिव भगवान जेबीटी अध्यापक बहला-फुसला कर भगा ले गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिव भगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 8 फरवरी 2013 को लड़की ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था और पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने लड़की को नारी निकेतन भेजने के आदेश देते हुए उसे 12 मार्च को अदालत में पेश करने के लिए कहा था। इसी दौरान लड़की ने अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखने की इच्छा प्रकट की। 12 मार्च को लड़की को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कपिल राठी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लड़की की इच्छा पूछी तो उसने जेबीटी शिक्षक से शादी कराने की इच्छा जताई। इस पर उसके अपने माता पिता ने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की ने अपने एक रिश्तेदार के साथ जाना स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें