एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर से भगाई युवती से दुराचार, आरोपी जेल भेजा

Hisar Updated Wed, 10 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतिया (फतेहाबाद)। घर से भागे युवक-युवती को मंगलवार तड़के पुलिस ने पंजाब में बुढलाडा के बस स्टैंड से काबू कर लिया। पुलिस ने युवती का रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल करवाया, जहां चिकित्सकाें ने उससे दुराचार की पुष्टि की। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ लड़की को भगाने के मामले के साथ ही दुराचार करने का मामला भी दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने युवक को रतिया अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह गांव में ही मजदूरी करता है और उसकी पुत्री लुधियाना की एक धागा मिल में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि इसी मिल में बुढलाडा के गांव गुरनेकला निवासी हरजिन्द्र सिंह भी काम करता है। हरजिंदर सिंह उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था जिसके कारण वे कुछ दिन पहले अपनी पुत्री को लुधियाना से वापस गांव गांव ले आए थे। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई को जब वह अपने परिवार के साथ खेत में मजदूरी करने गया हुआ था तो हरजिंदर सिंह उसके घर आया और उसकी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर बहला-फुसलाकर लड़की भगाने का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने बुढलाडा बस स्टैंड पर छापा मारकर हरजिंदर को काबू कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उससे युवती को मुक्त करवा लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें