एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वृद्धा से दुराचार, दांतों से काटकर घायल किया

Hisar Updated Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हिसार। शहर के करीबी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने मंदिर के बाहर कमरे मेें रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा से न केवल दुराचार ही किया बल्कि उसे यातनाएं देते हुए उसके शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटकरउसे घायल भी कर दिया। युवक के चंगुल से निकलकर वृद्धा ने सुबह पड़ोसियों से मदद मांगी जिन्होंने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह जब अन्य ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चला तो सभी लोग एकजुट होकर सदर थाना और कैटी चौकी पहुंच गए और वृद्धा को इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। चौकी में तैनात कर्मचारी ने वृद्धा को सुबह करीब आठ बजे अस्पताल में भरती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। चिकित्सक के मुताबिक वृद्धा के जिस्म पर काफी जगह चोटों के निशान हैं। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट दोपहर बाद अस्पताल में पहुंचे और वृद्धा का बयान दर्ज किया गया। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में वृद्धा ने बताया कि वह मंदिर के बाहर बने कमरे में रहती है। शुक्रवार रात को वह रोजाना की तरह कमरे के बाहर खाट पर सो रही थी। रात करीब ग्यारह बजे बारिश आई तो वह कमरे में सोने चली गई। वृद्धा ने आरोप लगाया कि पेशे से ट्रक ड्राइवर उसका पड़ोसी कालू कमरे में ही छिपा हुआ था। जब वह सोने लगी तो उसने किवाड़ को बंद कर दिया और उसका मुंह दबाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। वृद्धा ने बयान में कहा कि कालू ने उससे दुराचार करने के साथ ही उसके शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा।
सदर पुलिस प्रभारी के मुताबिक, वृद्धा के बयान दर्ज करने के लिए कैंट चौकी प्रभारी राजेंद्र को भेजा गया है। बयान दर्ज के बाद ही वह इस बारे में कुछ बता पाएंगे। समाचार लिखे जाने तक वृद्धा का मेडिकल नहीं हो पाया था। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता करीब 46 वर्ष से इसी गांव में रहती है। उसका पति कई साल पहले उसे छोड़ गया था। वृद्धा का एक भाई हिसार में रहता है लेकिन वे भी कभी उसे मिलने नहीं आया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें