एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंड में मिली कुछ राहत

Hisar Updated Thu, 02 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हिसार। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ठंड से बारिश की वजह से कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी शीत लहर का कहर जारी है। हिसार में न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में दो-तीन दिनाें से जीरो डिग्री के आसपास चल रहे पारे में बुधवार को कुछ सुधार देखा गया। इसके चलते बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रेवाड़ी में बुधवार कोे आसमान पर बादल छंटने से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस हो गया, वहीं अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री आ गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है और पाला भी खेतों में पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस महीने सर्दी पड़ने से खेतों में पाला पड़ सकता है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें