कैथल। भारत की जनवादी नौजवान सभा और स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रदेश में बढ़ रही गैंगरेप की घटनाओं पर कानून व्यवस्था की चुप्पी की कड़ी निंदा की है। जोगेंद्र भुक्कल और गौरव ने कहा कि 26 दिनों में लगातार ऐसी 8 घटनाएं घट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कई घटनाओं को तो सार्वजनिक होने के बाद भी राजनीतिक और सामाजिक दबाव व इज्जत के नाम पर दबा दिया जाता है। गौरव और जोगेंद्र भुक्कल ने हिसार व नरवाना की घटनाओं पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीडि़त युवतियों को न्याय देने, सभी दोषियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा देने के साथ-साथ पीडि़तों को सरकारी नौकरी तथा मुआवजा देने की मांग की है।