एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गो हत्या के विरोध में काटा बवाल

Karnal Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नीलोखेड़ी। भाजपा गौवंश विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी पंडित विजय कुमार के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया व हरियाणा सरकार का पुतला भी जलाया। झज्जर के गांव बाढसा गांव में गायों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन में ब्लाक के भाजपा व गौवंश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार को साैंपे गए ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री के समक्ष झज्जर के गांव बाढसा में की नृशंस गो हत्या पर रोष प्रकट किया। अपराधियों पर अंकुश न लगाने पर हरियाणा सरकार व पुलिस की घोर निंदा की गई। ज्ञापन में लिखा गया कि हरियाणा में भी पंजाब की तर्ज पर गोहत्या करने वाले को 10 वर्ष की जेल, 50,000 जुर्माना व वाहन जब्त का सख्त कानून बनाया जाए। हरियाणा के सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए। दोषी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। हरियाणा के गो पालकों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए। जैविक खेती व पशुधन खेती को बढ़ावा दिया जाए। स्कूल के पाठ्यक्रम में गोमाता को महत्व दिया जाए। इस अवसर पर विजय कुमार पुलस्ल्य, सुनील मलिक, सूरत सिंह गोराया, जयकुमार जौली, केवल कृष्ण शर्मा, राजबीर शर्मा, रामपाल बडथल, राजेंद्र छाबडा, विपन मेहरा, बलजीत सिंह, अरमिंद्र सिंह, वरिंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सलिंद्र सिंह, सचिन, कम्रबीर सिंह, रत्नदीप सिंह, अमरीक सिंह, भूपिंद्र सिंह, परमिंद्र सिंह, परमिंद्र सिंह, गोरव सिंह, बीरा राम, चरणजीत सिंह, सुभाष चंद बलबीर सिंह फौजी और सुरजीत सिंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें