शाहाबाद। जालंधर से शाहाबाद दामली वाले बाबा की कुटिया पर आए श्रद्धालुओं की गाड़ी में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। जालंधर वासी सुरजीत वालिया एक अन्य युवक सोनू के साथ शाहाबाद दामली वाले बाबा की कुटिया पर आए थे, लेकिन मिर्ची होटल के बाद उनकी गाड़ी में धुआं उठने लगा। जब उन्हाेंने कार से नीचे उतरकर बोनट खोला तो कार ने आग पकड़ ली। आग पर काबू पाने के लिए एक अंबाला और एक शाहाबाद से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक आग के कारण गाड़ी जलकर खत्म हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शाहाबाद थाना के एसएचओ रजनीश यादव मौके पर पहुंचे