कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में इस सत्र से विद्यार्थियों को बीएससी नॉन मेडिकल शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। जिले के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी सांस है। इससे पहले जिले के अन्य कॉलेजों में बीएससी में एडमिशन ने मिलने के कारण विद्यार्थियों को जिले से बाहर अन्य कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता था।
उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने कॉलेज को बीएससी के लिए 80 सीटों की अनुमति दी है। कॉलेज के कॉमर्र्स विभाग के प्रोफेसर जसपाल मलिक और जसपाल तुर ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज का बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 80 सीटों की अनुमति दे दी है।
एडमिशन में आती थी मुश्किलें
जिले के कॉलेजों में बीएससी नॉन मेडिकल में दाखिला लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को बीएससी करने के लिए जिले से बाहर अन्य कॉलेजों में दाखिला लेकर पढ़ाई पूरी करनी पड़ती थी।
बीएससी की ओर बढ़ा रूझान
इस संदर्भ में कालेज के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर जसपाल मलिक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से विद्यार्थियों का इंजीनियरिंग से बीएससी की ओर काफी रूझान देखने को मिला है। ऐसे में उन विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी जो बीएससी करना चाहते हैं।
वंचित रहते थे विद्यार्थी
जिले के जिन कॉलेजों में बीएससी की पढ़ाई हो रही है उन कॉलेज में बीएससी के लिए कट ऑफ लिस्ट काफी ऊंची रहती थी। इसके कारण बहुत से विद्यार्थी बीएससी में दाखिला लेने से वंचित रह जाते थे। कॉलेज में बीएससी आने से विद्यार्थियों को लिए अधिक संभावनाएं बन गई हैं।