एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे 65 का चौड़ीकरण जल्द : सुरजेवाला

Karnal Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कैथल। कैथल सहित प्रदेश के कई जिलों की बड़ी समस्या बन चुके राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 की समस्या का समाधान अब शीघ्र होने वाला है। इस राजमार्ग के लिए निर्माण के लिए टेंडर छोड़ दिया गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड के बाद सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला हरियाणा का राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 चंडीगढ़ से हिसार मार्ग है। यह मार्ग कई शहरों के बीच में तो काफी ठीक हालत में है। लेकिन कैथल से लेकर अंबाला तक यह मार्ग काफी कम चौड़ाई का है। इसकी वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। ऐसे में लोगों की वर्षों पुरानी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग जल्द ही पूरी हो जाएगी।
हरियाणा के लोक निर्माण और उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने निवास स्थान किसान भवन में जिले भर से आए ग्रामीण एवं शहरी लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बताया कि प्रदेश के लोगों को अब इस समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे नंबर 65 हिसार-चंडीगढ़ मार्ग को जल्द ही 4 लेन का कार्य शुरू हो जाएगा इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर भी हो चुके हैं। आने वाले समय में कैथल वासियों की बहुत पुरानी मांग इस राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में शीघ्र ही एलएलबी का कोर्स ेशुरू किया जा रहा है। इस कोर्स से कैथल जिले के साथ-साथ हरियाणा व दूसरे राज्यों से भी विद्यार्थी एलएलबी की शिक्षा अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विकास करवाया जा रहा है। इस मौके पर दिलबाग मोर, पूर्व मंडी प्रधान सुरेश चौधरी, नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास मित्तल, बहादुर सैनी, डा. श्याम साहनी, अधिवक्ता राकेश नैन, बलराज नौच, संदीप बेरवाल, मुकेश बेरवाल, रामफल नौच, विकास गुगलानी, अरविंद आशु ठेकेदार, सेवा सिंह मैनेजर, अमरनाथ कैरो उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें