एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास : जिंदल

पाई Updated Sat, 11 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रदेश में शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जा रहा है। वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के शासनकाल में उनके संसदीय क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा में कहीं पर भी विकास की कोई कमी नहीं रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य राज्य भी उनका अनुसरण करने लगे हैं। यह बात सांसद ने गांव काकौत, सेगा, नरड़ का दौरा करने के उपरांत कही। अधूरे पडे़ विकास कार्यों के जवाब में उन्होंने कहा कि कैथल में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने आदेश दिए हैं कि 15 दिन केअंदर-अंदर सभी कार्य निपटा दिए जाएं जिनकी वह अगली बैठक में खुद रिपोर्ट चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिजली, पानी, गलियां आदि को लेकर ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं है।

खासतौर से बिजली तो इससे पहले कभी भी इतनी मात्रा में मिली ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ हरियाणा सरकार की भी यही सोच है कि बिना भेदभाव किए सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया जाए। इस अवसर पर अनीता गुर्जर सरपंच काकौत, सरपंच के पति रघुबीर सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष एवं जिला पार्षद राजपाल कादियान, देवीराम कसान, मीडिया प्रभारी मनोज मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें